भारत

अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने खुद दी जानकारी

jantaserishta.com
4 Jan 2022 8:19 AM IST
अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने खुद दी जानकारी
x

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वो कोविड-19 पॉजिटिव आए हैं और उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है।

दिल्ली भी कोरोना के तूफान से सहमी
दिल्ली में लगातार बिगड़ती कोविड सिचुएशन को लेकर आज सुबह 11 बजे डीडीएमए की बैठक है इसमें कोरोना के चलते उपजे वर्तमान हालात पर मंथन किया जाएगा
बता दें कि दिल्ली में 29 दिसंबर को कोरोना के 923 केस दर्ज हुए थे इसके बाद 30 दिसंबर को 1313 केस, 31 दिसंबर को 1796 केस आए
लेकिन नया साल शुरू होते ही अचानक संख्या में बड़ा उछाल देखने को मिला 1 जनवरी को दिल्ली में 2796 केस आए, जबकि 2 जनवरी की रिपोर्ट में 3194 केस आए और अब 3 जनवरी को संक्रमितों की संख्या 4099 हो गई है ताजा अपडेट के मुताबिक, दिल्ली में 24 घंटे में एक मरीज की मौत भी हुई है यहां अब तक कोरोना से कुल 25,110 मौतें हो चुकी हैं


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story