भारत

Delhi Election Result: रुझानों में बीजेपी बहुमत के पार...अरविंद केजरीवाल, सीएम आतिशी, मनीष सिसोदिया और अवध ओझा पीछे

jantaserishta.com
8 Feb 2025 8:46 AM IST
Delhi Election Result: रुझानों में बीजेपी बहुमत के पार...अरविंद केजरीवाल, सीएम आतिशी, मनीष सिसोदिया और अवध ओझा पीछे
x
Delhi Chunav Parinam 2025: दिल्ली में सरकार का फैसला आज होने जा रहा है. विधानसभा चुनाव के नतीजे की घड़ी आ गई है. वोटों की काउंटिंग तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखी गई है. 11 जिलों के 19 केंद्रों पर काउंटिंग हो रही है. हर किसी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार तीसरी बार जीत हासिल करेगी या बीजेपी राजधानी में 27 साल के सत्ता के सूखे को खत्म करेगी. वहीं, पिछले दो चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई कांग्रेस को भी इस चुनाव से काफी उम्मीदें हैं.
रुझानों में दिल्ली की सत्ता पलटती दिख रही है. बीजेपी बहुमत के पार हो गई है. बीजेपी ने 38 सीटों पर बढ़त बना ली है. AAP ने 25 सीटों पर बढ़त बनाई है. कांग्रेस एक सीट पर आगे है.
शुरुआती रुझान में दिल्ली की सीएम आतिशी, अरविंद केजरीवाल और जंगपुरा से मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story