भारत

अरविंद केजरीवाल पर हमला, जानें मंत्री अनिल विज ने क्या कहा?

jantaserishta.com
18 March 2022 4:42 PM IST
अरविंद केजरीवाल पर हमला, जानें मंत्री अनिल विज ने क्या कहा?
x

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAM Admi Party) नेता भगवंत मान के पंजाब के सीएम बनने पर बीजेपी नेता अनिल विज ने पार्टी पर तंज कसा है. हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह पार्टी अन्ना आंदोलन के दौरान किए गए धोखे से जन्मी है. आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए अनिल विज (Anil Vij) ने कहा कि अन्ना हजारे आंदोलन के लिए बैठे थे, लेकिन इन्होंने राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं रखकर आंदोलन की आड़ में संगठन बना लिया.

'हिंदुस्तान' की खबर के मुताबिक आप पर तंज कसते हुए हरियाणा के मंत्री (Haryana Minister) ने कहा कि ये लोग जैसा दिखते हैं, वैसे हैं नहीं. उन्होंने कहा कि पाार्टी जो कहती है वह करती नहीं है. भगवंत मान के पंजाब के सीएम बनने पर पार्टी पर तंज कसते हुए अनिल विज ने कहा कि ये पंजाब (Punjab) का फैसला है. लोगों ने इन्हें चुना है, अब देखते हैं कि वहां क्या होता है. बता दें कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद भी बीजेपी नेता ने 'आप' पर तंज कसा था.
उन्होंने कहा था कि केजरीवाल की पार्टी को दिल्ली की सड़कों पर शराब बेचने की कला में महारत हासिल है. उन्होंने ये भी कहा था कि 'आप' की इसी कला की पंजाब के लोगों ने सराहना की है. अनिल विज ने पंजाब को लेकर कहा था कि राज्य में नशीली दवाओं का बड़ा व्यापार है, आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पंजाब के हालात और भी बिगड़ जाएंगे. बता दें कि 117 सदस्यों वाली पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं सत्ताधारी दल कांग्रेस 18, गठबंधन की पार्टी शिरोमणि अकाली दल को 3, बीजेपी को 2 और बीएसपी और निर्दलीय को एक-एक सील मिली है.
बुधवार को भगवंतत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली, जिसके बाद अनिल विज आम आदमी पार्टी पर हमलावर हैं. उन्होंने अरविंद केजरीवाल की पार्टी को धोखे से जन्मी पार्टी करार दे दिया. बता दें कि अन्ना हजारे ने साल 2011 में दिल्ली के इंडियागेट पर इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन शुरू किया था. इस आंदोलन में अरविंद केजरीवाल समेत अन्य लोगों की भी बड़ी भूमिका रही थी. साल 2012 में अरविंद केजरीवाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी की स्थापना की और विधानसभा चुनाव लड़ा था. अब अनिल विज ने केजरीवाल की पार्टी को अन्ना आंदोलन को धोखा दकर जन्मी पार्टी बताया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story