भारत

अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के एलजी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की दीं शुभकामनाएं

jantaserishta.com
17 Sept 2023 11:28 AM IST
अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के एलजी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की दीं शुभकामनाएं
x
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल (एलजी) वी.के. सक्सेना ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। केजरीवाल ने कहा कि वह पीएम के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।
केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करता हूं।"
उपराज्यपाल ने एक्स पर पोस्ट किया, "विश्व मंच पर भारत का मान बढ़ाने वाले हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर आपको अच्छा स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें और हमारा राष्ट्र आपके मार्गदर्शन से लाभान्वित होता रहे।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story