
नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों के लिए बड़ा ऐलान किया है, उन्होंने कहा कि AAP की सरकार बनने पर पानी के सभी ग़लत बिल माफ कर दिए जाएंगे. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हमारी सरकार फ्री पानी उपलब्ध करा रही है, 20000 लीटर पानी फ्री मिलता है, जब से में जेल गया तो पता नहीं इन्होंने (बीजेपी) क्या-क्या किया, दिल्लीवालों के लाखों रुपए के पानी के बिल आने लगे. उन्होंने कहा कि फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर जिन लोगों के पानी के गलत बिल आए हुए हैं, उन्हें भरने की जरूरत नहीं हैं, चुनाव के बाद उनके गलत बिल माफ कर दिए जाएंगे. यह मेरा सभी लोगों से वादा है, यह मेरी गारंटी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





