भारत

बंगाल सरकार में विद्युत और खेल मंत्री अरूप विश्वास भी कोरोना की चपेट में, मिले पॉजिटिव

jantaserishta.com
1 Jan 2022 5:42 PM IST
बंगाल सरकार में विद्युत और खेल मंत्री अरूप विश्वास भी कोरोना की चपेट में, मिले पॉजिटिव
x

नई दिल्ली: बंगाल सरकार में विद्युत और खेल मंत्री अरूप विश्वास भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. कोविड से संक्रमित पाए जाने के बाद, अरूप विश्वास को वुडलैंड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. अरूप विश्वास को फिलहाल कोविड के हल्के सिम्टम्स हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को पत्र लिखा है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना और ओमिक्रॉन के मामलों में अचानक आई तेज़ी के चलते, आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं में समस्या आ सकती है. इसलिए मंत्रालय ने फील्ड स्तर पर शिफ्ट हॉस्पिटल बनाने के निर्एदेश दिए हैं. साथ ही, जिला स्तर पर सर्विलांस को सक्रिय करने के निर्देश भी दिए गए हैं.
आज राजस्थान में ओमिक्रॉन के कुल 52 नए केस सामने आए हैं. इनमें से जयपुर से 38 केस, प्रतापगढ़, सिरोही, बीकानेर से 3-3 केस, जोधपुर से 2 और अजमेर, सीकर और भीलवाड़ा से 1-1 नये केस सामने आए हैं.
ओमिक्रॉन पॉजिटिव इन सभी लोगों की कान्टेक्ट ट्रेसिंग करते हुए, डेडिकेटेड ओमिकॉन वार्ड में आईसोलेट किया जा रहा है. इन 52 व्यक्तियों में से 9 विदेश यात्रा से लौटे हैं, 4 व्यक्ति विदेशी यात्रियों के कान्टेक्ट में रहे तथा 12 व्यक्तियों ने अन्य राज्यों से यात्रा की है. इनमें से दो 2 पूर्व में पाये गये ओमिक्रॉन के कान्टेक्ट में थे. राजस्थान में शनिवार तक 121 व्यक्ति ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाए गए हैं. पूर्व में पाए गए 69 ओमिक्रॉन संक्रमित लोगों में से 61 रिकवर हो चुके हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story