भारत
अरुण जेटली की पुण्यतिथि, अमित शाह और जेपी नड्डा ने दी श्रद्धांजलि
jantaserishta.com
24 Aug 2023 11:49 AM IST

x
नई दिल्ली: भाजपा के दिग्गज नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की गुरुवार को पुण्यतिथि है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश सेवा में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
अमित शाह ने जेटली को याद करते हुए एक्स पर कहा, "अरुण जेटली की पुण्य तिथि पर, मैं प्रतिष्ठित नेता को विनम्रतापूर्वक अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। एक प्रखर राजनीतिज्ञ, उत्कृष्ट वक्ता और चमकदार प्रतिभा वाले वकील, जेटली ने समय की रेत पर अमिट पदचिह्न छोड़े हैं। देश के राजनीतिक क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।"
वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा, "देश की उन्नति, प्रतिष्ठा व जनसेवा को समर्पित अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन करता हूं। ओजस्वी वक्ता, कुशल राजनीतिज्ञ व अद्वितीय कानूनविद् के स्वरूप में आप आजीवन देशसेवा में संलग्न रहे। आपका व्यक्तित्व सदैव हमारी प्रेरणा बना रहेगा।"
Tagsअरुण जेटलीअरुण जेटली पुण्यतिथिअमित शाहजेपी नड्डाArun JaitleyArun Jaitley death anniversaryAmit ShahJP Nadda
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





