भारत

अरुण गोविल ने मेरठ से भरा पर्चा, कहा- जनता मुझे देगी पूरा प्यार

jantaserishta.com
2 April 2024 4:22 PM IST
अरुण गोविल ने मेरठ से भरा पर्चा, कहा- जनता मुझे देगी पूरा प्यार
x

फाइल फोटो

मेरठ: अभिनेता से नेता बने अरूण गोविल ने मंगलवार को मेरठ लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा, “आज परम आदरणीय केशव प्रसाद मौर्य जी की मौजूदगी में मैंने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जिस तरह का उत्साह अभी लोगों के बीच है, उसे देखते हुए मुझे पूरी उम्मीद है कि जितना प्यार मुझे मिलता रहा है, उतना इस बार भी मिलेगा।”
उन्होंने कहा, “मैं बीजेपी का धन्यवाद करना चाहूंगा। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी 400 का आंकड़ा पार करेगी। प्रधानमंत्री ने जो कहा है, उसे पूरा किया है।” अरूण गोविल के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अरूण गोविल जी ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। जनता में जबरदस्त उत्साह है और मुझे पूरा विश्वास है कि उत्तर प्रदेश में 80 में से 80 और देश में 400 सीटें जीतने का लक्ष्य भाजपा पूरा कर लेगी और जो हमारे प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी हैं, वो फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।”
वहीं, केशव प्रसाद मौर्य से जब सवाल किया गया कि इस बार बीजेपी के मुकाबले में आप किसे देखते हैं, तो इस पर उन्होंने कहा कि इस बार हमारे मुकाबले में कोई नहीं है। वहीं, जब केशव प्रसाद मौर्य से समाजवादी पार्टी की मौजूदा स्थिति पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सपा में मौजूदा वक्त में जबरदस्त घमासान मचा हुआ है, हम 2024 से लेकर 2047 तक की तैयारी में जुट चुके हैं।”
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story