भारत
विकसित भारत ब्रांड एंबेसडर वर्कशॉप में पुराना किला पर देश भर से जुटे कलाकार
jantaserishta.com
10 March 2024 11:10 AM IST

x
नई दिल्ली: विकसित भारत ब्रांड एंबेसडर के तहत रविवार को देश भर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पुराना किला पर आर्टिस्ट वर्कशॉप का आयोजन किया गया, इसमें अलग-अलग राज्यों से कलाकारों ने हिस्सा लिया। बुजुर्ग, युवा और बच्चेे भी इस वर्कशॉप का हिस्सा बने।
हरियाणा, उत्तर प्रदेश, असम और पश्चिम बंगाल से कलाकार यहां आए हैं। उनका कहना है कि केंद्र सरकार की तरफ से यह अच्छी पहल है। इतने बड़े मंच पर छोटे-बड़े सभी कलाकारों को एक साथ लाया गया है। उनका कहना है कि 2047 तक देश को विकसित बनाने में कला की अहम भूमिक होगी। पहले कलाकारों को इस तरह का मौका नहीं मिलता था, लेकिन आज एक सरकारी आयोजन किसी भी निजी आयोजन से बड़ा होता है।
पुराना किला पर सुबह से ही बड़ी संख्या में कलाकार पहुंच रहे हैं। छोटे-छोटे स्कूली बच्चे भी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए विकसित भारत ब्रांड एंबेसडर आर्टिस्ट वर्कशॉप में पहुंचे हैं।
Tagsविकसित भारत ब्रांड एंबेसडर वर्कशॉपकलाकारदिल्लीVikas Bharat Brand Ambassador WorkshopArtistsDelhi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





