
x
पुरी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से उड़ीसा के 6 दिवसीय दौरे पर हैं, जहां वे पिंडदान के बाद श्री जगन्नाथ मंदिर में परिवार समेत दर्शन के लिए भी जाएंगी। मानस साहू को रेत कलाकृति को बनाने में 2 घंटे का समय लगा।
रेत कलाकार मानस साहू ने आईएएनएस से खास बातचीत में बताया कि आज उड़ीसा में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आ रही हैं और उनके स्वागत में हमने पूरी में सैंड एनिमेशन किया है। पोट्रेट में पुरी का जगन्नाथ मंदिर, प्रभु जगन्नाथ और द्रौपदी मुर्मु को सेंड एनिमेशन से बनाने की कोशिश की गई है। इस आर्ट को बनाने में 2 घंटे का समय लगा है और हमें उम्मीद है कि अगर वे इसे देखेंगी तो उन्हें बहुत पसंद आएगा। ये आर्ट उनके भव्य स्वागत के लिए पूरी तैयारी के साथ किया गया है।
प्रसिद्ध रेत कलाकार मानस साहू पहले भी कई मौकों पर अपनी आर्ट की झलक दिखा चुके हैं। उन्होंने हाल ही में गणतंत्र दिवस, कैंसर जागरूकता दिवस, इंटरनेशनल योगा डे, पहलगाम हमला, उत्तर प्रदेश दिवस और अयोध्या के राम मंदिर समेत कई विषयों और खास दिनों पर अपनी सैंड एनिमेशन आर्ट से सबका दिल जीता है। अपनी इस विशेष कला की वजह से उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। उन्हें जुलाई 2024 में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रेत मूर्तिकला चैम्पियनशिप में "गोल्डन सैंड मास्टर अवार्ड" मिला था।
उड़ीसा के राज्यपाल ने भी उन्हें सम्मानित किया था। मानस साहू ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंनें सैंड आर्ट से भी विश्व भर में अपनी पहचान बनाई है और वैश्विक स्तर पर भी उनकी कला को पूरा सम्मान दिया गया है। अब उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन पर प्यारा पोट्रेट बनाया है।
बता दें कि राष्ट्रपति 4 फरवरी की सुबह स्वेतगंगा में अपने परिवार के साथ पिंडदान करने के लिए पहुंचेंगी और फिर उसके बाद विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री जगन्नाथ और मां विरजा मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचेंगी। उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है और पुलिस बल की तैनाती की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





