भारत
आर्टिस्ट ने किया सुसाइड, लिखा- कल्पनाओं की दुनिया में जा रहा हूं, सदमे में परिजन
jantaserishta.com
1 Jun 2025 1:52 PM IST

x
मचा कोहराम.
कानपुर: कानपुर में एक युवा आर्टिस्ट ने आत्महत्या कर ली. उसके घर में हवन-पूजन की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है- 'मुझे कोई समझ नहीं सका... मैं अपनी कल्पनाओं की दुनिया में वापस जा रहा हूं. मेरे परिवार का कोई दोष नहीं है, उन्हें परेशान ना किया जाए, मेरी अंतिम इच्छा पूरी की जाए.' इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.
जानकारी के अनुसार, कानपुर के काकादेव में रहने वाले 24 वर्षीय अभिषेक गुप्ता आर्टिस्ट थे. दो साल पहले अभिषेक ने सीएसजेएम यूनिवर्सिटी से डिप्लोमा किया था. इसके बाद अभिषेक को कानपुर की लोहिया फैक्ट्री में नौकरी मिल गई थी. अभिषेक के भाई अनुराग ने बताया कि बहन की शादी हो चुकी थी.
शनिवार को घर में हवन पूजन था. सुबह उठकर घर में भैया को जगाने गया तो देखा कि भैया ने सुसाइड कर लिया. उन्होंने एक नोट छोड़ा था, जिसमें लिखा था कि मेरे परिवार को परेशान न किया जाए, इसमें उनका कोई दोष नहीं है. मुझे कोई समझ नहीं सका, मैं अपनी कल्पनाओं की दुनिया में वापस जा रहा हूं. भैया कंपनी में जॉब कर रहे थे.
इस मामले में काकादेव थाने के इंचार्ज मनोज सिंह भदौरिया का कहना है कि अभिषेक नाम के युवक ने घर में सुसाइड कर लिया. उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है. शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को दे दिया गया है. अभी तक मामला सुसाइड ही लग रहा है. घरवालों ने भी और कोई कारण नहीं बताया है. यह पता चला है कि अभिषेक आर्टिस्ट था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





