भारत

Arthik Rashifal: आर्थिक राशिफल, 9 जून 2024

Nilmani Pal
9 Jun 2024 12:36 AM GMT
Arthik Rashifal: आर्थिक राशिफल, 9 जून 2024
x

मेष करियर राशिफल: सफलता के संयोग बन रहे हैं

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा और आज आपको लाभ होगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा और धन में वृद्धि के योग हैं। किसी भी कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी और आपके लिए सफलता के संयोग बन रहे हैं। शुभ व्यय से आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा।

वृष करियर राशिफल: मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

वृष राशि के लोगों को लाभ होगा और आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपके कारोबार में सफलता प्राप्‍त होगी। महान व्यक्तियों की कृपा से धन लाभ होगा। आपको आज हर कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। आपको धन में वृद्धि होगी और किस्‍मत का साथ मिलेगा और योजनाएं सफल होंगी। करियर में आपकी किस्‍मत साथ देगी।

मिथुन करियर राशिफल: अपने काम पर फोकस करें

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन हर मामले में संभलकर चलने का है। आपको हर प्रकार के विवाद से बचने की सलाह है। अपने काम पर फोकस करें और किसी की बातों पर ध्‍यान न दें। व्‍यवसाय में सावधानी बरतें और जोखिम के काम से दूर रहें। आपके धन में वृद्धि होगी और शाम के वक्‍त कोई मिलने आपसे आपके घर आ सकता है।

कर्क करियर राशिफल: आपके पराक्रम में वृद्धि होगी

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुख शांति का रहेगा और आपके घर में हर प्रकार के विवाद का अंत होगा। आज तनाव कुछ कम होगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और कचहरी के मामले में सफलता प्राप्‍त होगी। आपकी आज किसी मामले में जीत होगी और भाग्‍य में वृद्धि होगी। आपको सफलता प्राप्‍त होगी।

सिंह करियर राशिफल: आपको सफलता प्राप्‍त होगी

सिंह र‍ाशि के लोगों के भाग्‍य में वृद्धि होगी और आपको सफलता प्राप्‍त होगी। अकस्मात बड़ी मात्रा में धन लाभ होगा और आपके कोष में वृद्धि होगी। शाम के समय आपको कोई सुखद समाचार प्राप्‍त होगा। आपके घर में कोई शुभ घटना होने से पूरे परिवार में हर्ष रहेगा। रात में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। आपके धन में वृद्धि होने से आपको लाभ होगा।

कन्या करियर राशिफल: धन लाभ होने से मनोबल बढ़ेगा

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरा होगा और आपके कारोबार में सुधार होगा। इच्छित धन लाभ होने से मनोबल बढ़ेगा। आपको संतान पक्ष के लोगों से खुशी का समाचार प्राप्‍त होगा। आपके दांपत्‍य सुख में वृद्धि होगी और किस्‍मत आपका साथ देगी। आपका रिश्तेदारों से तनाव कम होगा और आपस में प्रेम बढ़ेगा। समय का लाभ उठाएं।

तुला करियर राशिफल: कारोबार से जुड़ी सभी योजनाएं सफल होंगी

तुला राशि के लोगों को करियर के मामले में भाग्‍य का साथ मिलेगा और आपकी कारोबार से जुड़ी सभी योजनाएं सफल होंगी। राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा और आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन होने के योग हैं और आपको किस्‍मत का साथ मिलेगा। रात में किसी विशेष समारोह में शामिल होने से आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। बहुत समय से स्थगित चल रहे महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे और उनमें गति आएगी।

वृश्चिक करियर राशिफल: खर्च पर कंट्रोल रखें

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी व्‍यस्‍तता वाला रहेगा। लेकिन फिर भी आप तनाव से दूर रहेंगे। आपेक लिए ग्रहों के शुभ योग बन रहे हैं। खर्च पर कंट्रोल रखें और पैसे देखकर खर्च करें। विवेक से काम लें और किसी प्रकार के विवाद में न उलझें। हानि हो सकती है। सेहत के मामले में लापरवाही से आपको नुकसान हो सकता है। खानपान में सावधानी बरतें।

धनु करियर राशिफल: मन में काफी संतोष रहेगा

धनु राशि के लोगों का दिन आज परेशानी और समस्‍या में बीतेगा और आपका कोई काम करने में मन नहीं लगेगा। कारोबार में भी आपका दिन हल्‍का रहेगा। किसी मामले में सकारणीय यात्रा हो सकती है। शाम को करियर के मामले में आपको कुछ अच्छे समाचार मिलने से आपके मन में काफी संतोष रहेगा।

मकर करियर राशिफल: मन में प्रसन्नता होगी

मकर राशि के लोगों की किस्‍मत साथ देगी और आज का दिन आपके लिए प्रभाव प्रताप का बढ़ाने वाला है। ज़मीन जायदाद के मामले में कोई डील करने से पहले अच्‍छे से सोचविचार कर लें। अकल्पित लाभ होने से आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। मन में प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से आपका कोई बिगड़ा काम बन सकता है।

कुंभ करियर राशिफल: धन में वृद्धि होने के योग हैं

कुंभ राशि के लोगों को भाग्‍य का साथ मिल रहा है और आपके धन में वृद्धि होने के योग हैं। घर में आय के नए स्रोत विकसित होंगे और कहीं से आपका रुका पैसा आने से घर के अधूरे पड़े कार्य फिर से आरंभ हो सकते हैं। शत्रु और प्रतिद्वन्दी पक्ष के लोग पराजित होंगे और आपकी स्थाई मित्रता में लाभ होगा। समय का लाभ उठाएं।

मीन करियर राशिफल: आपका दिन सफलता से भरा होगा

मीन राशि के लोगों के लिए करियर के मामले में लाभ होगा और आपका दिन सफलता से भरा होगा। आपके लिए उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के योग बन रहे हैं और आपके धन में वृद्धि होगी। आपका खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा। आपको आज हर मामले में किस्‍मत का साथ मिलेगा।

Next Story