भारत

अग्निपथ के विरोध में आगजनी जारी, कई जगह इंटरनेट बंद, जानें लेटेस्ट अपडेट

jantaserishta.com
18 Jun 2022 11:34 AM IST
अग्निपथ के विरोध में आगजनी जारी, कई जगह इंटरनेट बंद, जानें लेटेस्ट अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: बिहार और यूपी में अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन जारी हैं. बिहार सरकार ने 15 जिलों में इंटरनेट सेवा निलंबित कर दिया है. वहीं, देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच गृह मंत्रालय ने असम राइफल्स और CAPF में अग्निवीरों के लिए 10 फीसदी आरक्षण का ऐलान किया है.

यूपी के मिर्जापुर में भी अग्निपथ योजना को लेकर विरोध-प्रदर्शन तेज हो गया है. रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शनकारियों ने बस में तोड़फोड़ की है.
अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन को देखते हुए हरियाणा सरकार ने आज भी पलवल और बल्लभगढ़ में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं. जिला प्रशासन ने युवाओं से शांति से अपना पक्ष रखने की अपील करते हुए कहा है कि एफआईआर से उनका भविष्य चौपट हो सकता है. पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया.
यूपी के जौनपुर जिले में प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज बस को आग लगा दी. प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज बस में सवार यात्रियों को नीचे उतार लिया और इसके बाद बस में तोड़फोड़ की. प्रदर्शनकारियों ने जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के पूरामुकुंद गांव के करीब निर्माणाधीन फोरलेन पर बस को आग लगा दी. चंदौली डिपो की ये बस लखनऊ से वाराणसी जा रही थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story