भारत

'घमंडिया' गठबंधन अपनी एकता को टेस्ट करने के लिए लाया है अविश्वास प्रस्ताव: पीएम मोदी

jantaserishta.com
8 Aug 2023 11:43 AM IST
घमंडिया गठबंधन अपनी एकता को टेस्ट करने के लिए लाया है अविश्वास प्रस्ताव: पीएम मोदी
x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर तीखा हमला बोला। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए संबोधन के बारे में बताते हुए कहा कि यह 'घमंडिया' गठबंधन अपनी एकता को टेस्ट करने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है।
प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा कि हमारे पास बहुमत है और ऐसे में विपक्ष के इस अविश्वास प्रस्ताव का उन्हें कोई मतलब समझ में नहीं आता है लेकिन इस घमंडिया गठबंधन की यह भावना है कि वह आपस में एक हैं क्या ?इसलिए ये अपनी एकजुटता को, एकता को टेस्ट करने के लिए यह अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं।
मेघवाल ने आगे बताया कि घमंडिया गठबंधन कल राज्य सभा में एक टेस्टिंग कर चुका है जहां पर यह पता लग गया कि विपक्ष कोई मजबूत ग्राउंड पर नहीं था। उन्होंने कहा कि कल राज्य सभा में उन्हें उम्मीद से एक वोट ज्यादा मिला।
मेघवाल ने आगे बताया कि आज की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने 9 अगस्त से भ्रष्टाचार क्विट इंडिया, परिवारवाद क्विट इंडिया और तुष्टिकरण यानी वोट बैंक पॉलिटिक्स क्विट इंडिया अभियान चलाने का निर्देश देते हुए सभी सांसदों को इस अभियान से जुड़ने का आह्वाहन किया है।
उन्होंने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के तौर पर मनाने को भी कहा। इस दिन देश भर में विभाजन की त्रासदी को लेकर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा और देशभर में मौन जुलूस भी निकाला जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में सभी सांसदों को हर घर तिरंगा अभियान और अमृत कलश यात्रा में भी बढ़-चढ़कर शामिल होने का निर्देश दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story