भारत

बंदूक और तलवार लेकर पहुंचे, खुद को बताया माओवादी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों के पास से गहने, कैश, हथियार बरामद

jantaserishta.com
17 Jun 2021 12:36 PM IST
बंदूक और तलवार लेकर पहुंचे, खुद को बताया माओवादी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों के पास से गहने, कैश, हथियार बरामद
x
जानिए पूरा मामला.

ओडिशा के कंधमाल जिले में छह लोगों ने खुद को माओवादी बताकर दो घरों में कथित तौर पर लूटपाट की. पुलिस ने लूटपाट में शामिल 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 2 अभी भी फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस को इनके पास से गहने, कैश और हथियार भी मिले हैं.

पुलिस ने बुधवार को घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मकापति गांव में छह हथियारबंद लोग एक घर में घुस गए, जिसमें राशन की एक दुकान भी है. लुटेरों ने यहां पर नकदी, सोने के गहने और किराने का सामान लूट लिया.
पुलिस ने कहा कि बंदूक और तलवार लिए हुए लोगों ने खुद को माओवादी बताया और पास के टेपरी गांव में एक अन्य घर को भी लूट लिया.
उन्होंने बताया कि ये घटनाएं पिछले हफ्ते शुक्रवार रात की हैं और उनमें से चार को मंगलवार को दरिंगबाड़ी पुलिस थाने के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया.
बल्लीगुडा सबडिविजनल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मोनोज पुजारी ने बताया कि उन्हें बुधवार को अदालत में पेश किया गया. उन्होंने बताया कि उनके पास से एक देशी बंदूक, तीन तलवारें और इतने ही चाकू बरामद किए गए हैं.
उन्होंने कहा कि आरोपियों के पास से मोबाइल, 50,000 रुपये के कीमत के सोने के गहने लगभग और 10,500 रुपये नकद बरामद किए गए. अधिकारी ने बताया कि अन्य दो संदिग्धों की तलाश की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story