भारत

200 से ज्यादा लोगों को ठगने वाला गिरफ्तार, फ्लैट बुकिंग और लकी ड्रॉ में फंसाता था

jantaserishta.com
5 Feb 2022 4:42 PM IST
200 से ज्यादा लोगों को ठगने वाला गिरफ्तार, फ्लैट बुकिंग और लकी ड्रॉ में फंसाता था
x
जानिए पूरा मामला।

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने हिमांशु सिंह नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. हिमांशु पर ठगी के संगीन आरोप लगे हुए हैं. आरोप हैं कि प्रवीण सिंह, विनोद सिंह, दीपक कुमार सिंह और हिमांशु सिंह जय मां लक्ष्मी को ऑपरेटिव के नाम से अपनी एक सोसाइटी चला रहे थे. इन लोगों ने अलग-अलग स्कीम में निवेश के नाम पर 200 से ज्यादा लोगों से ठगी की है. जांच में पता चला है कि सोसाइटी आरबीआई के साथ पंजीकृत नहीं थी. यह किसी भी योजना से सीधे लोगों से पैसा इकट्ठा करने का अधिकार नहीं रखते थे लेकिन इसके बावजूद वह यह स्कीम चला रहे थे.

अदालत ने आरोपी प्रवीण सिंह और वीनु सिंह को 6 फरवरी 2020 को भगोड़ा घोषित कर दिया था और हिमांशु सिंह को 8 सितंबर 2021 को अदालत के द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया था. तीन आरोपी प्रवीण कुमार सिंह, विनोद सिंह और दीपक कुमार सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल की है.
अब आरोपी हिमांशु सिंह को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है. आरोपी हिमांशु सिंह ने राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से लॉ की डिग्री भी हासिल कर रखी है. वह प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. इन छुट्टियों के दौरान दिल्ली के मंडावली में रहा करता था और मंडावली में ट्यूशन सेंटर भी चलाता था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story