भारत
गिरफ्तार पीएफआई छात्रसंघ नेता को बेंगलुरु से गुवाहाटी ले जाया गया
jantaserishta.com
14 Nov 2022 8:16 AM IST

x
गुवाहाटी (आईएएनएस)| असम के बक्सा जिले का निवासी और प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के छात्र संगठन का गिरफ्तार नेता आमिर हमजा को रविवार को बेंगलुरु से गुवाहाटी लाया गया, अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। वह कुछ समय से फरार था और शुक्रवार रात बेंगलुरु पुलिस की मदद से असम पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वह कर्नाटक की राजधानी में छिपा हुआ था। असम पुलिस के सीपीआरओ ने कहा कि कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया का गिरफ्तार नेता हमजा बेंगलुरु से गुवाहाटी लाया गया है।
उसे बेंगलुरु के अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट द्वारा तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया था, सोमवार को उसे गुवाहाटी में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। इस बीच, पुलिस ने बक्सा में उनके आवास पर तलाशी अभियान चलाया और कई आपत्तिजनक दस्तावेज, पोस्टर आदि बरामद किए।
जब्त की गई वस्तुओं में नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, भाजपा, आरएसएस और एबीवीपी के खिलाफ और हिजाब के समर्थन में पोस्टर आदि शामिल हैं। इसके अलावा, उसके घर से पीएफआई और सीएफआई के लेटरहेड और कई बैंक पासबुक भी बरामद किए गए थे। गौरतलब है कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से अब तक कम से कम 40 पीएफआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





