गिरफ्तार इत्र कारोबारी पीयूष जैन की आज कोर्ट में पेशी, ASI की मदद से होगी घर में खुदाई, अब तक क्या हुआ?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) में परफ्यूम कारोबारी पीयूष जैन (Perfume businessman Piyush Jain) को गिरफ्तार किया गया है और शुक्रवार तड़के उसे हिरासत में ले लिया गया. जानकारी के मुताबिक जैन को जीएसटी कार्यालय में रखा गया है और आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. बताया जा रहा है कि अहमदाबाद के जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय की टीम की जांच में रविवार रात तक करीब 104 घंटे पूरे हो चुके हैं और उसके दोनों बेटे भी हिरासत में हैं. वहीं कहा जा रहा कि केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के इतिहास में इस सबसे बड़ी नकदी जब्ती है ये आंकड़ा और भी बढ़ सकता है. क्योंकि आशंका है कि तहखाने में भी पैसा छिपा कर रखा गया है और इसके लिए जीएसटी टीम भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) की टीम की मदद से खुदाई करेगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





