भारत

रेप केस में हुआ गिरफ्तार, बाहर आकर कर ली पीड़िता से शादी

jantaserishta.com
12 May 2022 2:07 PM IST
रेप केस में हुआ गिरफ्तार, बाहर आकर कर ली पीड़िता से शादी
x

DEMO PIC

आगरा: आगरा में रेप पीड़िता के साथ आरोपी ने शादी कर ली है. दअरसल 2018 में बलकेश्वर के रहने वाला राहुल पर जिस लड़की के रेप का आरोप लगा, उस केस में जेल गया और फिर जमानत पर वापस लौटा... उसी लड़की के साथ राहुल ने शादी कर ली.

इतना ही नहीं पीड़िता अब युवक की पत्नी है और खुलकर अपने पति के साथ खड़ी है. एसएसपी से पीड़िता ने गुहार लगाई है कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है, परिवार के लोग जबरन उसके पति को झूठे मुकदमों में फंसाना चाहते हैं. मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस, युवती को न्यायालय में सुपुर्द करेगी और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.
मामला कमला नगर थाना क्षेत्र के बलकेश्वर कॉलोनी का है. साल 2018 में बलकेश्वर के रहने वाले व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि राहुल नाम के युवक ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुराचार किया है. मामले में पुलिस ने कार्रवाई की, राहुल को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया. राहुल जमानत पर छूटकर बाहर आया.
इसके बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ा और अब दोनों ने शादी कर ली है. बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार को युवती अपने घर से गायब हो गई थी. युवती के परिजनों ने थाना कमला नगर में युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की मुकदमा दर्ज कराया था.
पुलिस मामले में छानबीन कर ही रही थी कि युवक-युवती ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी शादी का प्रमाण-पत्र दिखाया और चल रही चर्चाओं पर विराम लगा दिया. फिलहाल युवक, युवती पुलिस की निगरानी में है. पुलिस युवती को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी. युवती के बयान के आधार पर मामले में आगे कार्रवाई होगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story