
x
तंत्र-मंत्र के नाम पर वारदात, आरोपी शहजाद पुलिस की गिरफ्त में
Muzaffarnagar मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दुष्कर्म के आरोपी तांत्रिक शहजाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं को बहला-फुसलाकर उनका शोषण करता था और धन की उगाही भी करता था।
नई मंडी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 के पास भागने की फिराक में है। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के कब्जे से एक देसी तमंचा, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि हाल ही में एक महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप था कि उसने झाड़-फूंक के बहाने बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा के अनुसार, आरोपी स्थान बदलकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था और तंत्र क्रिया के नाम पर शोषण करता था। अब तक करीब चार महिलाओं के साथ उसके जुड़े होने की आशंका है। पुलिस का कहना है कि आरोपी का एक साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
Next Story





