भारत
पति बन गया दरिंदा, शराब के नशे में पत्नी का किया ये हाल!
jantaserishta.com
7 March 2023 9:46 AM IST

x
पहुंचा जेल.
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा की थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने अपनी पत्नी को जलाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि दो मार्च की रात को पीआरवी ने थाना एक्सप्रेस-वे पर सूचना दी कि ग्रीन ब्यूटी फार्म हाउस, वाजिदपुर पुस्ता में रहने वाली महिला को उनके पति यादवेन्द्र यादव उर्फ टिन्कू ने आग जलाकर मारने का प्रयास किया।
आरोपी पति ग्रीन ब्यूटी फार्म हाउस में माली का कार्य करता था। सूचना पर पुलिस ने उक्त महिला को जली हुयी अवस्था में जिला अस्पताल, निठारी, नोएडा में एडमिट कराया। वहां डॉक्टर ने उक्त महिला को उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया था। महिला की स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है। पूछताछ में उक्त महिला ने बताया गया कि उसका पति यादवेन्द्र शराब पीता है और उससे झगड़ा करता था। घटना के दिन भी यादवेन्द्र शराब पीकर आया था और अपनी पत्नी से गाली-गलौज कर झगड़ा किया था। जिस पर उसकी पत्नी ने जनरेटर के लिये रखे हुए डीजल को अपने ऊपर उड़ेल लिया। झगड़े के दौरान उसके पति यादवेन्द्र ने उसके ऊपर जलती हुई माचिस की तीली फेंक दी। जिससे महिला जल गयी।
महिला के भाई रामू सिंह ने 4 मार्च को थाना एक्सप्रेस-वे पर प्रार्थना पत्र दिया, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को ग्रीन ब्यूटी फार्म हाउस के पास से गिरफ्तार किया है।
Tagsनोएडानोएडा न्यूज़नोएडा पुलिसपत्नी को जलायाशराबपतिNoidaNoida NewsNoida PoliceWife burntLiquorHusband
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





