भारत

पाक जाने की फिराक में प्रेमी युगल बॉर्डर से अरेस्ट, सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां कर रहीं पूछताछ, जवानों को ऐसे लगी भनक

jantaserishta.com
2 July 2021 8:38 AM IST
पाक जाने की फिराक में प्रेमी युगल बॉर्डर से अरेस्ट, सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां कर रहीं पूछताछ, जवानों को ऐसे लगी भनक
x
प्रेमी युगल के बॉर्डर क्रॉस करके पाकिस्तान जाने की आशंका जताई जा रही थी.

राजस्थान के बाड़मेर जिले में भारत-पाकिस्तान से लगती सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक प्रेमी युगल को पकड़ा है. प्रेमी युगल के बॉर्डर क्रॉस करके पाकिस्तान जाने की आशंका जताई जा रही थी.

जानकारी के अनुसार, बाड़मेर जिले की सेड़वा थाने के समराडो गांव के रहने वाले युवक राजाराम और युवती सोनी दोनों ही अलग अलग शादीशुदा हैं. लेकिन दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे.
जब इस बात की जानकारी परिवार के लोगों को लगी तो परिवार के लोग इन दोनों का पीछा करने लगे. इसी दौरान दोनों अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पहुंच गए और फिर परिवार के लोगों ने इस बात की जानकारी सीमा सुरक्षा बल को दी, जिस पर सीमा सुरक्षा बल ने दोनों को पकड़ लिया.
83 बटालियन के कमांडेंट एमपी सिंह ने बताया कि सोमराड बॉर्डर के पास शाम 4:00 बजे के आसपास प्रेमी युगल को पकड़ा गया है. इनसे लगातार बीएसएफ और सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही है कि आखिर किस मकसद से वे तारबंदी के पास पहुंचे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story