
x
फाइल फोटो
पुणे: पुणे पुलिस ने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रायगढ़ से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसने महाराष्ट्र के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से अलग हुए नेता छगन भुजबल को जान से मारने की धमकी दी थी।
पुलिस के अनुसार अज्ञात कॉलर की पहचान 24 वर्षीय प्रशांत पाटिल के रूप में हुई। अराेेेपी ने सोमवार देर रात भुजबल का नंबर डायल किया। फोन करने वाले ने दावा किया कि उसने मंत्री को खत्म करने की सुपारी ली है और वह आज (मंगलवार) को इसे अंजाम देगा। मंत्री के कार्यालय ने तुरंत पुणे पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को रायगढ़ जिले के महाड शहर से दबोचा। पुलिस की एक टीम आज तड़के महाड पहुंची। आरोपी को आगे की जांच के लिए पुणे लाया जा रहा है। जांच के अनुसार आरोपी ने नशे की हालत में जान से मारने की धमकी दी थी, लेकिन पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए मंत्री भुजबल की सुरक्षा बढ़ा दी है।
Tagsमंत्री छगन भुजबलछगन भुजबलपुणे पुलिसपुणेधमकीMinister Chhagan BhujbalChhagan BhujbalPune PolicePuneThreatened
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





