भारत

बीजेपी सांसद को धमकी देने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने दी ये जानकारी

jantaserishta.com
27 Oct 2021 1:25 PM IST
बीजेपी सांसद को धमकी देने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने दी ये जानकारी
x
जानिए पूरा मामला.

गोड्डा: दिल्ली पुलिस की टीम ने दिनेश पंडित नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. पंडित पर झारखंड की गोड्डा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है. आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस अब उसको रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है. आरोपी पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं और वो पहले भी जेल जा चुका है.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी दिनेश पंडित को साहिबगंज जिले के सकड़भंगा गांव से गिरफ्तार किया है. आरोपी लगातार गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे को फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा था.
दिल्ली पुलिस ने आरोपी को देवघर पुलिस और साहिबगंज के तीनपहाड़ और रांगा थाना पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है. आरोपी दिनेश पंडित पर हत्या के कई मामले दर्ज हैं और जेल जा चुका है. पहले भी वो राजमहल विधायक अनंत ओझा को धमकी देने के मामले मे जेल जा चुका है.
दिनेश पंडित रांगा थाना क्षेत्र में सोहेल हत्याकांड में भी आरोपी है. इस कारण गिरफ्तारी के बाद उसे रांगा थाने में रखा गया है. उस पर देवघर में गोड्डा सांसद को धमकी देने का मामला दर्ज है. इसके अलावा तालझारी थाने में भी कई मामले दर्ज हैं. बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story