भारत
मारे गए गैंगस्टर अतीक अहमद के ऑफिस से चोरी करने वाला गिरफ्तार, खून के धब्बे उसी के
jantaserishta.com
28 April 2023 10:30 AM IST

x
फाइल फोटो
जानें पूरा खुलासा.
प्रयागराज (आईएएनएस)| मारे गए गैंगस्टर अतीक अहमद के चकिया कार्यालय में मिले खून के धब्बे एक चोर के हैं, जो आंशिक रूप से ध्वस्त इमारत में लोहे की चोरी करने के लिए घुसा था। पुलिस ने आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया, जिसने माना कि मलबे से लोहा निकालते समय वह घायल हो गया था। डीसीपी दीपक के मुताबिक, शाहरुख अपने एक साथी के साथ लोहा चोरी करने के इरादे से अतीक के ऑफिस में घुसा था, लेकिन उसे चोट लग गई और खून बहने लगा।
शाहरुख ने पुलिस को बताया कि उसका साथी ऑफिस के बाहर खड़ा होकर लोगों पर नजर रख रहा था। उसने कहा कि जब वह घायल हो गया और खून बहना शुरू हो गया, तो उसे जो भी कपड़ा मिला, उससे खुद को साफ करने के लिए ऊपर भाग गया।
इसके बाद वह पास की एक दुकान पर गया और खून साफ करने के लिए पानी की बोतल खरीदी, लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। पुलिस के मुताबिक, शाहरुख के बयानों की पुष्टि करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह भी कहा कि वह नशे का आदी है और उसके अन्य साथी की तलाश की जा रही है।
Tagsअतीक अहमदप्रयागराजप्रयागराज न्यूज़प्रयागराज पुलिसAtiq AhmedPrayagrajPrayagraj NewsPrayagraj Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





