भारत
बाप बना हैवान: बेटी से दुष्कर्म के आरोप में गया जेल, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
18 Sept 2022 6:11 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC
मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग की तबीयत खराब होनी शुरू हुई।
सतपुली: पौड़ी जिले की सतपुली तहसील के एक गांव में पिता द्वारा अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। परिजनों को मामला तब पता चला जब वे नाबालिग की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले गए थे। बालिका ने अस्पताल में हैवानियत की घटना डाक्टर को सुनाई l बेटी की शिकायत पर राजस्व प्रशासन ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया है।
एसडीएम सतपुली संदीप कुमार ने बताया कि सतपुली तहसील के एक गांव में पिता ने ही अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग की तबीयत खराब होनी शुरू हुई। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। मामले का संज्ञान लेते हुए अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया l
जिसके बाद मौके पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। राजस्व उप निरीक्षक अमित नेगी ने नाबालिग के बयान पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। एसडीएम ने बताया कि आरोपी पर पोक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर दिया गया। साथ ही मामला रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित करने के लिए डीएम को पत्र भेजा गया है l
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





