भारत

नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाने व रेप के आरोप में गिरफ्तार

jantaserishta.com
5 Dec 2022 9:20 AM IST
नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाने व रेप के आरोप में गिरफ्तार
x
लड़की अपने घर से पशुओं का चारा लेने जंगल जा रही थी.
बिजनौर (आईएएनएस)| बिजनौर जिले में थाना किरतपुर पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का बलात्कार और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नसरुद्दीन पुत्र इलियास निवासी बसेड़ा गांव के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक शनिवार को नाबालिग लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी लड़की अपने घर से पशुओं का चारा लेने जंगल जा रही थी, तभी आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया व उसका अश्लील वीडियो बना लिया। विरोध पर लड़की को जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर शनिवार को एक प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें नसरुद्दीन, शहजाद और चांद नाम के व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है।
इस मामले में किरतपुर थाना प्रभारी (एसएचओ) मनोज कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। नसरुद्दीन को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story