भारत

भगवा झंडों का अपमान करने वाला गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

jantaserishta.com
5 April 2023 12:14 PM IST
भगवा झंडों का अपमान करने वाला गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
x
अधिकारी ने कहा, मंगलवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए और 295ए के तहत मामला दर्ज किया गया और अजीम को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की जांच जारी है।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में कथित तौर पर भगवा झंडों का अपमान करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मंगलवार की रात करीब नौ बजे सागर नाम के एक व्यक्ति ने शास्त्री पार्क थाने में आकर सूचना दी कि रामनवमी की पूर्व संध्या पर ए ब्लॉक में सड़क के किनारे कुछ भगवा रंग के धार्मिक छोटे झंडे लगे हुए हैं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, रात करीब 12.30 बजे, उनके पड़ोसी अजीम, दिल्ली के शास्त्री पार्क निवासी, ने भगवा रंग के धार्मिक छोटे झंडे फाड़े, उन्हें पैरों से कुचला और नाली में फेंक दिया।
अधिकारी ने कहा कि किसी ने पूरी घटना का मोबाइल से वीडियो बना लिया और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
अधिकारी ने कहा, मंगलवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए और 295ए के तहत मामला दर्ज किया गया और अजीम को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story