भारत

फर्जी सूचना देने वाला गिरफ्तार, कहा था- कांवड़ स्पेशल ट्रेन में बम है

jantaserishta.com
25 July 2022 3:39 PM IST
फर्जी सूचना देने वाला गिरफ्तार, कहा था- कांवड़ स्पेशल ट्रेन में बम है
x
मचा हड़कंप।

हरिद्वार: दिल्ली से हरिद्वार आ रही कांवड़ एक्स्प्रेस में बम की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया. तत्काल जीआरपी पुलिस डॉग स्क्वाड, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को लेकर हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंची और ट्रेन की तलाशी ली गई. लेकिन बम कहीं नहीं मिला, जांच में सामने आया कि सूचना फर्जी थी.

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कांवड़ियों का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. गाजियाबाद के रहने वाले रिंकू वर्मा ने 112 नंबर पर कॉल कर ट्रेन में बम होने की झूठी सूचना दे दी. पुलिस ने रिंकू वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब दो बजे दिल्ली से चलकर कांवड़ स्पेशल ट्रेन हरिद्वार पहुंची थी.
एसएसपी जीआरपी ददन पाल सिंह ने बताया कि कांवड़ के दौरान ट्रेन में बम होने की सूचना खुद में बड़ी सूचना थी. इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल ट्रेन के पहुंचते ही उसे गहनता से चेक कराया गया. लेकिन बम होने की सूचना फर्जी निकली. शराब के नशे में धुत होकर कंट्रोल रूम को ऐसी फर्जी सूचना देने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाद में ट्रेन को रवाना कर दिया गया. आरोपी का मेडिकल करवा कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story