भारत

आईबी अधिकारी बताकर पैसे वसूलने वाला शातिर गिरफ्तार

jantaserishta.com
7 Aug 2023 6:33 PM IST
आईबी अधिकारी बताकर पैसे वसूलने वाला शातिर गिरफ्तार
x
पुलिस अधीक्षक का बयान आया.
गुवाहाटी: असम पुलिस ने सोमवार को एक शातिर को गिरफ्तार किया। आरोपी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) का अधिकारी बताकर लोगों से पैसे वसूल रहा था। आरोपी की पहचान अभिषेक देब के रूप में हुई है। उसे दक्षिणी असम के कछार के पास हैलाकांडी से गिरफ्तार किया गया।
कछार में पुलिस अधीक्षक नुमल महत्ता ने आईएएनएस को बताया कि, "अभिषेक देब खुद को असम के एक शीर्ष आईबी अधिकारी के रूप में पेश कर रहा था। उसने लोगों को काम करवाने का लालच दिया और कई लोगों से बहुत सारे रुपये लिए।"
आरोपी हैलाकांडी जिले का रहने वाला है। रविवार की रात पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए कछार जिला लेकर आई। पुलिस अधीक्षक नुमल महत्ता ने बताया कि हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वह शख्स कई महीनों से इलाके में सक्रिय था। उसने कई लोगों को ठगा है। पुलिस टीम ने ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए उससे पूछताछ की है।
पुलिस ने बताया कि अभिषेक देब ने हाल में कछार जिले में एक व्यक्ति को धोखा देने की भी कोशिश की थी। उससे कुछ पैसे छीन लिए। बाद में उस शख्स ने अभिषेक देब के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कछार पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी ने कई लोगों को लूटा है। जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story