भारत

थाने में शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार, थाना प्रभारी निलंबित

jantaserishta.com
12 May 2023 5:07 PM IST
थाने में शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार, थाना प्रभारी निलंबित
x
थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठकर पैक बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)(आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक व्यक्ति को थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठकर पैक बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस घटना के सिलसिले में थाना प्रभारी को भी निलंबित कर दिया गया है। व्यक्ति की पहचान इमरान के रूप हुई। उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। तस्वीर सहारनपुर के खाता खेड़ी थाने में होली के दौरान ली गई बताई जा रही है।
फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विपिन टाडा ने थाना प्रभारी सचिन त्यागी को तत्काल निलंबित कर दिया। फोटो में प्रभारी के कार्यालय टेबल पर नमकीन के पैकेट और पानी की बोतल भी नजर आ रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story