भारत

एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर लोगों से ठगी करने वाला गिरफ्तार

jantaserishta.com
13 April 2023 5:28 PM IST
एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर लोगों से ठगी करने वाला गिरफ्तार
x
नोएडा (आईएएनएस)| एमबीबीएस में लोगों को एडमिशन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला एक वांछित 25,000 रूपए का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। यह कई दिनों से फरार था और गैंगस्टर एक्ट में इस पर कार्रवाई हुई थी। नोएडा थाना सेक्टर 63 पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत 25,000 रुपए का इनामी वांछित अभियुक्त तसकीर अहमद खान को ओखला दिल्ली के बहलोलपुर अंडर पास से गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त द्वारा अपने सह अभियुक्तगण के साथ मिलकर एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर करोड़ो रुपए की ठगी की गयी थी। जिसमें अभियुक्त के विरूद्ध थाना सेक्टर 63 में मामला दर्ज हुआ था। जिसमें अभियुक्त ने अपनी जमानत करा ली थी।
अभियुक्त व उसके साथियों के विरूद्ध थाना सेक्टर 63 में गैगेस्टर एक्ट में अपराध पंजीकृत है। अभियुक्त काफी दिनों से फरार चल रहा था। अभियुक्त पर 25 हजार रूपए का ईनाम घोषित था। इसके कई साथी पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं। ये लोग एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर लोगों की काउंसलिंग कर उन्हें देश के बड़े मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर पैसे ऐंठ लिया करते थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story