भारत

थाना प्रभारी को धमकी दी...खुद को PMO अधिकारी का रिश्तेदार बताने वाला गिरफ्तार, निकला फर्जी

jantaserishta.com
4 April 2023 11:53 AM IST
थाना प्रभारी को धमकी दी...खुद को PMO अधिकारी का रिश्तेदार बताने वाला गिरफ्तार, निकला फर्जी
x
मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किया गया है।
गुरुग्राम (आईएएनएस)| 30 वर्षीय एक व्यक्ति को सोमवार को कथित तौर पर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक अधिकारी के रिश्तेदार के रूप में खुद को पेश कर अभद्र टिप्पणी करने और एक थाना प्रभारी (एसएचओ) को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सत्यप्रकाश आर्य उर्फ सिद्धार्थ के रूप में हुई है। पुलिस ने आर्य को सेक्टर-58 गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-65 थाना गुरुग्राम के एसएचओ सुधीर कुमार को शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात उनके आधिकारिक मोबाइल नंबर पर एक फोन कॉल आया और फोन करने वाले ने खुद को पीएमओ के एक उच्च अधिकारी का रिश्तेदार बताया और पूछा उसे सेक्टर-65 थाना क्षेत्र स्थित ब्योब (अगाथा) में नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा।
लेकिन एसएचओ ने आरोपी को ब्योब के परिसर में मुफ्त प्रवेश दिलाने में मदद करने से इनकार कर दिया। इसके बाद कॉल करने वाले ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम पर एसएचओ पर दबाव बनाना शुरू कर दिया और कहा कि वह पीएमओ में तैनात एक उच्च अधिकारी का रिश्तेदार है और एसएचओ को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-65, गुरुग्राम में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
गुरुग्राम के एसीपी (क्राइम) प्रीत पाल सांगवान ने कहा कि जांच के दौरान, एसएचओ ने आरोपी को पकड़ लिया, जिसने पुलिस को बताया कि वह गुरुग्राम के सेक्टर-18 स्थित एक निजी कंपनी में टेलीकॉलर के रूप में काम करता है। वह अपने साथियों के साथ गुरुग्राम के सेक्टर-65 थाना क्षेत्र स्थित ब्योब गया था और बिना कोई प्रवेश शुल्क चुकाए बार में घुसकर उक्त अपराध को अंजाम दिया था।
उन्होंने आगे कहा कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी नाम से अपना परिचय भी दिया था। यह भी पता चला कि आरोपी द्वारा पीएमओ में जिस अधिकारी का नाम लिया गया था वह फर्जी पाया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी के कब्जे से अपराध को अंजाम देने में इस्तेमाल किया गया एक मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story