
x
Mumbai मुंबई: बांद्रा पुलिस स्टेशन ने 24 वर्षीय एक महिला ड्रग्स पेडलर को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। बांद्रा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी महिला की पहचान तबस्सुम बशीर मोहमद गणी के रूप में हुई है। महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने महिला को पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस अब ये जांच कर रही है की आखिर 24 वर्षीय महिला को ड्रग्स कहा से मिला और किसे सप्लाई करने वाली थी। बांद्रा पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक, इलाके में गश्त करते समय बांद्रा के लालमिठी झुग्गी बस्ती के सामने यू ब्रिज पर पहुंचे और पुलिस ने एक महिला को खड़ा पाया। महिला के हाथ में एक काले प्लास्टिक बैग था। पुलिस ने महिला को रुकने के लिए कहा, तब महिला ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की।
महिला को भागते देख पुलिस ने उसको भागकर पकड़ा। महिला से उसका नाम और पता पूछा तो उसने बताया कि उसका नाम तबस्सुम बशीर मोहम्मद गनी है और बांद्रा पश्चिम में रहती है। पुलिस ने महिला से उससे पूछा कि उसके पास प्लास्टिक बैग में क्या है, तो उसने अस्पष्ट और असंतोषजनक जवाब दिया। उसी समय, हमने देखा कि काले प्लास्टिक बैग से नशीले पदार्थों की तेज गंध आ रही थी। जब पुलिस ने उसकी तलाश की तो उसके बैग से गांजा ड्रग्स बरामद किया। बांद्रा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया।
एक अन्य मामले में मुंबई में जरूरी चीजों की कालाबाजारी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग ने एलपीजी सिलेंडरों को गैर-कानूनी तरीके से रखने और लाने-ले जाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। कुल 451 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए गए। अधिकारियों ने बताया कि डोंगरी के वाडी बंदर इलाके में चलाए गए इस अभियान के दौरान, 40 लाख रुपये से ज्यादा का सामान जब्त किया गया और आठ गाड़ियों को रोका गया।
अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई राशनिंग कंट्रोलर और सिविल सप्लाई डायरेक्टर को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए, तुरंत खास निर्देश जारी किए गए, जिसके बाद विभाग की 'फ्लाइंग स्क्वाड' ने एक सुनियोजित अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने डोंगरी में वाडी बंदर पुल के पास की गई इस छापेमारी के दौरान आठ गाड़ियों को रोका जो गैर-कानूनी तरीके से गैस सिलेंडर ले जा रही थीं। इन गाड़ियों की जांच करने पर कुल 451 एलपीजी सिलेंडर बरामद हुए।
Tagsमुंबई ड्रग्स पेडलरबांद्रा पुलिसगांजा बरामदNDPS एक्टमहिला गिरफ्तारएलपीजी सिलेंडर कालाबाजारीडोंगरी छापेमारी451 सिलेंडर जब्तमुंबई क्राइम न्यूजजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





