भारत

''साहब हमें गिरफ्तार कर लीजिए, पुलिस मुठभेड़ में हमें गोली मार देगी ''... ये सब सुनकर थाने में पुलिसकर्मी रह गए दंग

jantaserishta.com
19 Jun 2021 2:17 PM IST
साहब हमें गिरफ्तार कर लीजिए, पुलिस मुठभेड़ में हमें गोली मार देगी ... ये सब सुनकर थाने में पुलिसकर्मी रह गए दंग
x
नहीं करेंगे अपराध....

बागपत: ''साहब-साहब हमें गिरफ्तार कर लीजिए. हम गौ तस्कर हैं और पुलिस हमारे पीछे पड़ी हुई है. हमें डर है कि पुलिस मुठभेड़ में हमें गोली मारकर घायल ना कर दे. हमारे खिलाफ गौ तस्करी का मुकदमा दर्ज है. भविष्य में इस तरह का अपराध हम नहीं करेंगे. इस बार माफ कर दीजिए.'' ये सुनकर इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा और थाने में मौजूद पुलिसकर्मी और फरियादी दंग रहे गए. इंस्पेक्टर के कहने पर पुलिस ने दोनों से पूछताछ की और गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया.

उत्तर प्रदेश में आजकल पुलिस का इकबाल जागा हुआ है. दहशत के कारण बदमाश आत्मसमर्पण करने के लिए थानों में पहुंच रहे हैं. गौ तस्करी के दो आरोपी इसी डर के कारण दोघट थाने पहुंचे और पुलिस के सामने आत्मसर्मपण कर दिया. दरअसल, फौलादनगर गांव के जंगल में एक माहीने पहले कुछ गौ वंश बंधे मिले थे. सूचना के बाद पुलिस ने गौ वंश को मुक्त कर दिया था. मुकदमा दर्ज कर पुलिस की विवेचना शुरू हुई तो सात आरोपियों के नाम सामने आए. जिनमें से पुलिस ने फुरकान, गुलफाम, उस्मान, मेहरदीन और नावेद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि इकराम पुत्र नूरा और रिजवान पुत्र नसीर निवासी फौलादनगर फरार चल रहे थे.
पुलिस के डर से दोनों आरोपी हाथ उठाकर दोघट थाने पहुंचे और थाने में घुसते ही दोनों ने हाथ उठा लिए. दोनों आरोपियों ने कहा कि हमारे खिलाफ गौ तस्करी का मुकदमा दर्ज है, हमें गिरफ्तार कर लीजिए. पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही हमारे पीछे पड़े हुए हैं. हमें डर है कि पुलिस मुठभेड़ में हमें गोली ना लग जाए. आगे से ऐसा अपराध नहीं करेंगें. ये सुनकर इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा ने दोनों से पूछताछ कर मुकदमा देखा और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.''साहब-साहब हमें गिरफ्तार कर लीजिए
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story