भारत
कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी, अपहरण और यौन शोषण के आरोप
jantaserishta.com
13 Sept 2025 11:36 AM IST

x
पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है.
लोनावला: पुणे ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक की पुलिस की लंबी तलाश के बाद अंतरराष्ट्रीय गिरोह के सरगना बेताब उर्फ शिवम उर्फ शुभम आनंद पवार को कर्नाटक से गिरफ्तार कर लोनावला लाया गया है।
30 वर्षीय पवार हनुमान टेकड़ी, क्रांति नगर, कुसगांव, तालुका मावल, जिला पुणे का निवासी है। वह पिछले दो वर्षों से नाबालिग लड़कियों और महिलाओं का अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट, यौन शोषण और जबरन वसूली जैसे गंभीर अपराधों के लिए फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे कर्नाटक के कलबुर्गी जिले से पकड़ा और अब अदालत ने पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
सितंबर 2023 में पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि यह गिरोह लोनावला के कांतिनगर और हनुमान टेकड़ी इलाकों में सक्रिय है। आरोपी नाबालिग लड़कियों और महिलाओं को अगवा कर बंधक बनाते थे, उनसे जबरन काम करवाते, मारपीट करते और बार-बार यौन शोषण करते थे। उस समय पुलिस ने गिरोह के दो साथियों राज सिद्धेश्वर शिंदे और ज्ञानेश्वर लोकरे को गिरफ्तार किया था। लेकिन, मुख्य सरगना बेताब पवार भाग निकला।
लोनावला शहर पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं। एक मामले में एक महिला को चाकू की नोक पर अगवा किया गया था। उसे बंधक बनाकर बार-बार यौन शोषण किया गया और उसका मोबाइल फोन और नकदी लूट ली गई। पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा तो एक बंधक महिला को जंजीरों से बंधे हुए दो नाबालिग बच्चों के साथ मुक्त कराया।
पवार के खिलाफ विभिन्न राज्यों में कुल सात मामले दर्ज हैं। पुणे ग्रामीण क्षेत्रों में चार, गुजरात में दो और कर्नाटक में एक अपराध शामिल हैं। इनमें अपहरण, यौन उत्पीड़न, जबरन वसूली के अलावा पॉक्सो एक्ट (बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों की रोकथाम अधिनियम) और किशोर न्याय अधिनियम की गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। आरोपी को पहले गुजरात की साबरमती जेल से अस्थायी जमानत पर रिहा किया गया था, लेकिन वह कोर्ट में पेश हुए बिना ही फरार हो गया और विभिन्न राज्यों में अपराध करता रहा।
लोनावला शहर पुलिस, ग्रामीण पुलिस और स्थानीय अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने कलबुर्गी में पवार का पता लगाया। कर्नाटक के मलखेड पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार किया गया और लोनावला शहर पुलिस को सौंप दिया गया। पूछताछ में उसके दो और चोरी के मामलों का खुलासा हुआ। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की तलाश में जुटी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





