भारत

चर्चा में हैं अर्पिता मुखर्जी, अब मां ने कही यह बात

jantaserishta.com
30 July 2022 10:16 AM IST
चर्चा में हैं अर्पिता मुखर्जी, अब मां ने कही यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में शिक्षा भर्ती घोटाले में पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता चटर्जी पर ईडी ने शिकंजा कस दिया है. अर्पिता के घर से ED की जांच में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश और 5 किलो गोल्ड मिला था. लेकिन हैरानी की बात ये है कि जिस कैश क्वीन के घर से अकूत दौलत का भंडार मिला था, उनकी मां मुफलिसी मे जीवन गुजार रही हैं. दरअसल, अर्पिता मुखर्जी की मां कोलकाता से महज कुछ किलोमीटर दूर पुश्तैनी मकान में रहती हैं. ये मकान पूरी तरह से जर्जर हो चुका है.

कैश क्वीन अर्पिता मुखर्जी का पुश्तैनी मकान उत्तर 24 परगना के बेलघोरिया इलाके में हैं. यहां उनकी मां मिनती मुखर्जी अकेले रहती है. पुश्तैनी मकान करीब 50 साल पुराना है. बेहद जर्जर हो चुका है. आलम ये है कि इस मकान में अर्पिता की बुजुर्ग और बीमार मां के पास कोई भी लग्जरी सामान नहीं है. एक ओर उनकी बेटी जिस लग्जरी लाइफ का आनंद उठा रही थीं, वहीं अर्पिता की मां के पास मूलभूत सुविधाओं की भी कमी है.
अर्पिता ने अपनी बीमार मां की देखभाल के लिए दो हाउस हेल्प का इंतजाम कर रखा है, जो उनके भोजन पानी और अन्य जरूरतों का ध्यान रखती हैं. इलाके के लोगों के मुताबिक अर्पिता कभी कभार अपनी मां से मिलने एक कार से आया करती थी. लेकिन वह यहां लंबे समय तक नहीं रुकती थीं.
अर्पिता की मां अपनी बेटी के बारे में कोई भी बात करना नहीं चाहती हैं. उन्होंने कहा कि वह अपने घर में भी आने-जाने वाले किसी व्यक्ति से इस संबंध में कोई भी बात नहीं करना चाहती हैं.
दरअसल, अर्पिता मुखर्जी के घर से पहले ED ने नोटों का जखीरा बरामद किया. फिर जांच आगे बढ़ी तो एजेंसी को अर्पिता के चार फ्लैटों की जानकारी मिली, और फिर ईडी को अर्पिता की लग्जरी कारों का पता चला है.
पहली छापेमारी
कैश- 21 करोड़ 90 लाख रुपये
सोनाा- 70 लाख रुपये का बरामद
दूसरी छापेमारी
कैश- 27 करोड़ 90 लाख रुपये
सोना- 4 करोड़ 31 लाख रुपये का बरामद
ईडी ने कब की थी रेड?
ईडी ने 23 जुलाई को अर्पिता के फ्लैट पर पहली बार छापा मारा था. इस दौरान ईडी को करीब 21 करोड़ रुपये कैश मिला था. इतना ही नहीं ईडी ने अर्पिता के घर से 20 मोबाइल और 50 लाख रुपये की ज्वैलरी भी बरामद की थी. ईडी को अर्पिता के घर से करीब 60 लाख की विदेशी करेंसी भी मिली थी. इसके बाद ईडी ने अर्पिता मुखर्जी को गिरफ्तार किया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story