भारत

अर्पिता मुखर्जी भी हिरासत में, ED का एक्शन जारी

jantaserishta.com
23 July 2022 10:25 AM IST
अर्पिता मुखर्जी भी हिरासत में, ED का एक्शन जारी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में शिक्षा घोटाले की जांच अब मंत्रियों तक पहुंच गई है. ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी के घर शुक्रवार से ED की टीम जांच कर रही थी. अब पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि सुबह के वक्त पार्थ चटर्जी ने स्वास्थ्य खराब होने का हवाला दिया है. इसके बाद दो डॉक्टरों की टीम भी मौके पर पहुंची थी.

जानकारी के मुताबिक पार्थ चटर्जी को गिरफ्तारी के बाद मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा है. पार्थ को कोलकाता में CGO कॉम्प्लेक्स ले जाया जाएगा.
शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी मानी जाने वालीं अर्पिता मुखर्जी के घर पर भी ED का छापा पड़ा था. उनके घर से 20 करोड़ के करीब कैश बरामद कर लिया गया था. कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश पर पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग भर्ती घोटाले के आरोपी पार्थ के घर देर रात भी एक टीम पहुंची थी.
ED को अर्पिता के खिलाफ कुछ पुख्ता सबूत मिले थे, जिसके बाद उनके घर पर भी रेड मारी. कई घंटों की रेड में नोटों का अंबार सामने आया था.
वैसे अर्पिता के अलावा ED कई और ठिकानों पर रेड मारी. इस लिस्ट में माणिक भट्टाचार्य, आलोक कुमार सरकार, कल्याण मॉय गांगुली जैसे नाम भी शामिल हैं. इन सभी का बंगाल शिक्षा भर्ती घोटाले में कनेक्शन सामने आया था. लेकिन सबसे बड़ा एक्शन अर्पिता के खिलाफ हुआ है, जिनके घर पर 20 करोड़ कैश मिला है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story