ईडी का एक्शन जारी: अर्पिता जी ने वफादारी की मिसाल कायम की है...दूसरे के पैसे को पूरा संभाल कर रखा, पढ़ें आईपीएस का पूरा ट्वीट

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: मॉडल और एक्ट्रेस अर्पिता मुखर्जी सुर्खियों में हैं. पश्चिम बंगाल स्थित उनके घर से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने करीब 50 करोड़ कैश बरामद किया है. अर्पिता बंगाल सरकार में मंत्री रहे पार्थ चटर्जी की करीबी बताई जा रही हैं. फिलहाल, ED ने अर्पिता और पार्थ दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच में जुटी है. इस बीच आईपीएस ऑफिसर अरुण बोथरा ने अर्पिता मुखर्जी को लेकर एक ट्वीट किया है, जो चर्चा में है. यूजर्स ने उनके ट्वीट पर रिएक्ट किया है.
कुछ भी कहो पर अर्पिता जी ने वफादारी की मिसाल कायम की है।
— Arun Bothra 🇮🇳 (@arunbothra) July 28, 2022
खुद के ऊपर सोसाइटी के 11,809 रुपये बाकी थे, दरवाजे पर नोटिस लग गया पर दूसरे के पैसे को पूरा संभाल कर रखा। pic.twitter.com/BzJWCR0bjL
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





