भारत

घूमने गए थे बच्चे, लौटते ही 30 पड़े बीमार; उल्टी-दस्त और बुखार से परेशान

jantaserishta.com
5 Oct 2026 12:58 PM IST
घूमने गए थे बच्चे, लौटते ही 30 पड़े बीमार; उल्टी-दस्त और बुखार से परेशान
x
शैक्षणिक भ्रमण.
खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड में शैक्षणिक भ्रमण से लौटे पीएम श्री उच्च विद्यालय तिलमी के करीब 30 बच्चे बीमार हो गए हैं। रविवार शाम से बच्चों में उल्टी, दस्त, तेज बुखार और पेट दर्द की शिकायत शुरू हुई, जो सोमवार सुबह तक कई बच्चों में सामने आई। कई बच्चों को इलाज के लिए कर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति नियंत्रण में है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बच्चों के बीमार पड़ने की घटना का संबंध तीन अक्टूबर को हुए शैक्षणिक भ्रमण से होने की आशंका है। विद्यालय की ओर से बच्चों को तोरपा प्रखंड के डोड़मा स्थित गुरुकुल और रानीफॉल ले जाया गया था। भ्रमण के दौरान बच्चों ने खुद खाना तैयार किया था।
इसके अलावा पिकनिक स्थल के आसपास लगे ठेलों से भी कुछ बच्चों द्वारा खाद्य सामग्री खाने की जानकारी सामने आई है। बच्चों में बीमारी का कारण दूषित भोजन है या किसी संक्रमण की वजह से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हुई है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने संभावित कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। प्रभावित बच्चों में तिलमी गांव के बच्चों की संख्या अधिक बताई जा रही है।
इसके अलावा मासको और बरवादाग गांव के कुछ बच्चे भी बीमार हुए हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित गांवों में निगरानी बढ़ा दी है। सिविल सर्जन डॉ. ललित रंजन पाठक के निर्देश पर मेडिकल टीमों को तिलमी, मासको और बरवादाग भेजा गया है। स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर बच्चों और अन्य लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। संदिग्ध मामलों की पहचान के साथ जरूरत के अनुसार दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
कर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती बच्चों की चिकित्सकों द्वारा निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल को भी अलर्ट पर रखा है, ताकि किसी बच्चे की स्थिति बिगड़ने पर उसे तत्काल बेहतर उपचार के लिए वहां भेजा जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null