
x
मिलिट्री
Delhi दिल्ली। भारतीय सेना ने रविवार को साहसिक सैन्य गतिविधियां व सैन्य हेलीकॉप्टरों द्वारा युद्ध कौशल प्रदर्शन किया। सेना के जवानों ने सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन भी तथा इस दौरान मिलिट्री पाइप बैंड की प्रस्तुति दी गई। दरअसल, भारतीय सेना की सप्त शक्ति कमान की देखरेख में सेना की रणबांकुरा डिवीजन ने रविवार को ‘गौरव सेनानी रैली’ का आयोजन किया। यह आयोजन राजस्थान के चूरू में किया गया। यह एक भव्य पूर्व सैनिक रैली एवं चिकित्सा शिविर था। साई स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में दस हजार से अधिक पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, वीर माताओं एवं उनके परिजन शामिल हुए।
पूर्व सैनिकों के कल्याण के साथ साथ कार्यक्रम में सैन्य आयोजन व आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। यहां सैनिक परंपरा और राष्ट्रनिर्माण में पूर्व सैनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका का उत्कृष्ट प्रदर्शन भी किया गया। रैली में विभिन्न रिकॉर्ड ऑफिस, बैंकों तथा सरकारी कल्याणकारी एजेंसियों जैसे ऐडब्लूपीओ, ईसीएचएस और जिला सैनिक बोर्ड द्वारा सहायता काउंटर एवं स्टॉल स्थापित किए गए। ये ऐसे विशेष काउंटर थे जहां पूर्व सैनिकों की शिकायतों के निवारण की पूरी व्यवस्था थी। दस्तावेजों के अद्यतन, पेंशन संबंधी प्रश्नों और रोजगार के अवसरों के संबंध में पूर्व सैनिकों को सहायता प्रदान की गई।
सैन्य अधिकारियों का कहना है कि पहली बार रेवेन्यू डिपार्टमेंट द्वारा स्टॉल स्थापित करना इस आयोजन की एक विशेष पहल रही। साथ ही मेडिकल कैंप में पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों को व्यापक स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मंजींदर सिंह, सप्त शक्ति आवा रीजनल प्रेजिडेंट बरिंदर जीत कौर व चेतक कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल शमशेर सिंह विर्क सहित अनेक गणमान्य नागरिक अतिथि भी उपस्थित रहे। यहां पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने की भावना को पुन: सुदृढ़ किया गया।
सेना के अनुसार, इसमें राज्य और जिला स्तर के नागरिक प्रशासन की बड़ी भागीदारी रही। वहीं, यहां यह आश्वासन भी दिया गया कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों तथा उनके आश्रितों को विभिन्न सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के लिए सहयोग कर रही है। इसके लिए एकीकृत सैनिक कल्याण कॉम्पलेक्स के निर्माण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। यहां मौजूद आर्मी कमांडर ने पूर्व सैनिकों को संबोधित किया। उन्होंने सप्त शक्ति कमान की ओर से पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और वीर माताओं के साथ निरंतर संवाद और समग्र देखभाल सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दोहराया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान की जियो-पॉलिटिकल परिस्थितियों में, जब विश्व के कई हिस्सों में खतरनाक युद्ध लड़े जा रहे हैं, तब राष्ट्रीय सुरक्षा के सभी आयामों में पूर्ण तैयारी बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे परिदृश्य में हमारे पूर्व सैनिक देश की द्वितीय और तृतीय सुरक्षा पंक्ति के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। रैली के दौरान आयोजित सम्मान समारोह में वीर नारियों, वीर माताओं तथा युद्ध में घायल हुए पूर्व सैनिकों को राष्ट्र के प्रति उनके विशिष्ट योगदान और बलिदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त दिव्यांग पूर्व सैनिकों, वीर माताओं और वीरांगनाओं को विभिन्न सहायक उपकरण भी प्रदान किए गए, जिनमें 16 तीन पहिया स्कूटर, 113 व्हीलचेयर, 80 श्रवण यंत्र, 29 वॉकर्स, 29 पेशेंट बेड्स तथा बीपी मशीन शामिल हैं। साथ ही अनेक दिव्यांग पूर्व सैनिकों को पर्याप्त वित्तीय सहायता भी प्रदान की गई।
Tagsभारतीय सेनागौरव सेनानी रैलीचूरू राजस्थानपूर्व सैनिकवीर नारियांसैन्य हेलीकॉप्टर प्रदर्शनसप्त शक्ति कमानमेडिकल कैंपसैनिक कल्याणरणबांकुरा डिवीजनसेना कार्यक्रमपूर्व सैनिक सम्मान.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





