भारत
पानी में चलाइए...सेना का ATOR-SMV-N1200 चर्चा में, हैरान कर देंगे व्हीकल के फीचर्स
jantaserishta.com
16 Aug 2024 12:39 PM IST

x
नई दिल्ली: भारतीय सेना को हाल ही में 96 ATOR N1200 स्पेशलिस्ट मोबिलिटी व्हीकल्स मिले हैं. इनका फायदा कच्छ जैसे दलदली इलाके में सबसे ज्यादा है. इसे JSW Gecko कंपनी ने बनाया है. इसके लिए 250 करोड़ रुपए की डील हुई थी. इन वाहनों को 2024 के गणतंत्र दिवस पर भी दिखाया गया था.
ATOR N1200 एक एडवांस एंफिबियस गाड़ी है. जिसे एक्स्ट्रीम मोबिलिटी व्हीकल भी कहते हैं. ये कई तरह के चुनौतीपूर्ण इलाके में चल सकते हैं. इस गाड़ी को स्वदेशी जरूरतों के हिसाब से बनाया गया है, ताकि किसी भी तरह के टेरेन में यह चल सके. फिलहाल इस गाड़ी को कच्छ सीमा के पास तैनात किया गया है.
कच्छ में सेना इसका इस्तेमाल कर रही है. यह गाड़ी कीचड़ और दलदली इलाके में भी चल सकती है. क्योंकि इसके पहिए फंसते नहीं हैं. इसके अलावा ये बर्फ, पानी, रेत कहीं भी तेज गति से चल सकती है. इस गाड़ी को सेना कच्छ के अलावा उत्तर-पूर्व और हिमालय के इलाकों में तैनात किया जाएगा. ये भारतीय सेना के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.
इस बार गणतंत्र दिवस परेड में आम जनता के सामने इस गाड़ी को पहली बार प्रदर्शित किया गया था. ATOR N1200 का इस्तेमाल अब सार्वजनिक यातायात के लिए भी करने की प्लानिंग की जा रही है. ताकि आम लोगों को भी इस गाड़ी का फायदा मिल सके. जैसे आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में.
इसमें 1.2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन लगा है जो इसे 136 हॉर्सपावर की ताकत देता है. इसमें हाइड्रो-न्यूमेटिक सस्पेंशन आर्म है, जो इसे किसी भी तरह के रास्ते पर चलने में मदद करता है. यह फोर व्हील ड्राइव है. इसका ग्राउंड क्लियरेंस 600 मिलिमीटर है. यह किसी भी मौसम में माइनस 40 डिग्री सेल्सियस से 45 डिग्री सेल्सियस तक काम कर सकता है. इसमें एक बार में 9 लोग बैठ सकते हैं. या 1200 Kg वजन उठा सकता है.
Tagsभारतीय सेनास्पेशलिस्ट मोबिलिटी व्हीकल्सएक्स्ट्रीम मोबिलिटी व्हीकलIndian ArmySpecialist Mobility VehiclesExtreme Mobility Vehicles
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





