भारत

पेड़ से लटका मिला सेना के जवान का शव, जांच में जुटी पुलिस

jantaserishta.com
9 March 2026 3:40 PM IST
पेड़ से लटका मिला सेना के जवान का शव, जांच में जुटी पुलिस
x
फैली सनसनी.
रांची: रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में स्मार्ट सिटी के पास सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे एक पेड़ से लटका युवक का शव बरामद हुआ। बाद में मृतक की पहचान सेना के जवान अमन यादव के रूप में हुई है, जो जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के शिव मंदिर के पास के निवासी थे।
अमन यादव भारतीय सेना में तैनात थे और फिलहाल दिल्ली में उनकी पोस्टिंग थी। सोमवार सुबह स्थानीय लोग जब स्मार्ट सिटी इलाके की ओर से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर सड़क किनारे एक पेड़ से लटके युवक के शव पर पड़ी। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना धुर्वा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया और घटनास्थल की जांच की। प्रारंभिक तौर पर युवक की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। थाना प्रभारी विमल कुमार किंडो ने कहा कि प्रथमदृष्ट्या यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों से जानकारी ली जा रही है कि वह किसी वजह से तनाव में तो नहीं थे।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के सामने आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story