भारत

सेना के जवान की गोली मारकर हत्या, कातिल का नाम बता गए, फैली सनसनी

jantaserishta.com
10 Oct 2024 11:39 AM IST
सेना के जवान की गोली मारकर हत्या, कातिल का नाम बता गए, फैली सनसनी
x
पुलिस मामले की जांच में जुटी.
बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर में एक आर्मी के जवान की हत्या कर दी गई। फौजी की गोली मारकर हत्या की है। वहीं इलाज के दौरान मरने से पहले फौजी गौरव सिंह ने हत्यारोपी का नाम बताया था। परिवार ने एक नामजद के खिलाफ आरोप लगाए हैं। कहा जा रहा है कि आपसी विवाद में फौजी की हत्या की गई है। कहा जा रहा है कि गौरव सिंह को इलाज के लिए ले गए लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार ने शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक मामला बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन की विमला नगर कॉलोनी का है। वहां के रहने वाले फौजी गौरव सिंह छुट्टियों पर घर गए हुए थे। इसी दौरान वो किसी काम से बाहर निकले तो बाइक सवार बदमाशों ने उनपर गोलियां बरसा दीं। गौरव सिंह को गोली मारकर हत्यारे फरार हो गए। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल हालत में गौरव ने बाबूलाल का नाम लेकर बताया कि वही कातिल है। इलाज के दौरान गौरव ने दम तोड़ दिया।
परिवार में गौरव की मौत की जानकारी पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने रुपयों के लेनदेन का विवाद बताते हुए कहा है कि इसी कारण हत्या हुई है। पुलिस को मामले में तहरीर दी गई है। तहरीर में एक नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फरार हत्यारोपी की तलाश जारी है और जल्द उन्हें पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच में जुटी पुलिस सीसीटीवी भी खंगाल रही है। साथ ही पुलिस ने बाबूलाल से जुड़ी जानकारी मृतक गौरव के परिवार और अन्य लोगों से जुटानी शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story