
पटना: कंकड़बाग थाना इलाके के ओल्ड बायपास स्थित चंदन ऑटोमोबाइल्स के पास अपराधियों ने लूटपाट के दौरान सेना के जवान बबलू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात बुधवार रात 2:30 बजे की है। मूल रूप से राघोपुर के चांदपुरा गांव के निवासी बबलू पाटलिपुत्र स्टेशन की ओर बाइक पर जा रहे थे। इस दौरान कुछ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 2.30 बजे बबलू कुमारकंकड़बाग थाना के चिड़ियांतर पुल के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने उन्हें लूटपाट के इरादे से रोका और फिर जब बबलू कुमार ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें सिर पर गोली मार दी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





