भारत

सिक्किम में अचानक हुई बर्फबारी के बाद फंसे 350 पर्यटकों को सेना ने बचाया

jantaserishta.com
4 April 2023 5:10 PM IST
सिक्किम में अचानक हुई बर्फबारी के बाद फंसे 350 पर्यटकों को सेना ने बचाया
x
गंगटोक (आईएएनएस)| सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने मंगलवार को पूर्वी सिक्किम में अचानक हिमस्खलन में फंसे कुल 350 पर्यटकों को बचा लिया है, रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। बीआरओ के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर अहलावत के हवाले से रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 310 पर जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर पर्यटकों के अचानक हिमस्खलन में फंसने के बाद बीआरओ के प्रोजेक्ट स्वास्तिक ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।
उन्होंने कहा कि 6 पर्यटकों को गहरी घाटी से बचाया गया और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया। एक महिला डेढ़ घंटे तक बर्फ में दबी रही, जिसके बाद उसे रेस्क्यू कर एसटीएनएम अस्पताल भेजा गया। बचाव कार्य प्रगति पर है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story