भारत

Army हाई अलर्ट पर, राजौरी पोस्ट पर आतंकियों के हमले को रोका

Nilmani Pal
22 July 2024 7:15 AM IST
Army हाई अलर्ट पर, राजौरी पोस्ट पर आतंकियों के हमले को रोका
x

जम्मू jammu news। आर्मी ने राजौरी में पोस्ट Rajouri Post पर आतंकियों के हमले को रोक को दिया ही। आतंकी बड़ी योजना के साथ हमले के लिये आये थे। खबर लिखे जाने तक एनकाउंटर जारी है। बता दें कि आतंकवादियों ने राजौरी के सुदूर गांव में स्थित सेना की चौकी को निशाना बनाने की कोशिश करते हुए फायरिंग की जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की और हमले को नाकाम कर दिया। फिलहाल पूरे एरिया में सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है और आतंकियों की तलाश की जा रही है। इससे पहले कुपवाड़ा में सेना को बड़ी कामयाबी मिली है।

सेना की एक टीम ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे 2 पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया। अभी इन आतंकियों की पहचान सामने नहीं आई है। इस एनकाउंटर से कुछ दिन पहले डोडा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के चार जवान (एक कैप्टन समेत) शहीद हो गए थे।

कुपवाड़ा में सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ की जानकारी शेयर करते हुए भारतीय सेना की चिनार कोर ने X पर लिखा, "केरन सेक्टर, कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा पर दो आतंकवादियों को मार गिराने के साथ घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक रोक दिया गया है।


Next Story