भारत

सेना के अफसरों को बंधक बनाया, महिला मित्र से गैंगरेप का आरोप, पूरी खबर पढ़ रोंगटे खड़े हो जाएंगे आपके

jantaserishta.com
12 Sept 2024 12:00 PM IST
सेना के अफसरों को बंधक बनाया, महिला मित्र से गैंगरेप का आरोप, पूरी खबर पढ़ रोंगटे खड़े हो जाएंगे आपके
x
6 आरोपियों की पहचान हुई.
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में सेना के दो अफसरों और उनकी गर्लफ्रेंड के साथ मंगलवार रात जो कुछ हुआ वह बेहद भयावह है। अपनी दो महिला मित्रों के साथ कार में घूमने निकले अफसरों को देर रात बदमाशों ने सुनसान जगह पर बंधक बना लिया। 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी। इस दौरान एक महिला के साथ गैंगरेप किए जाने का भी आरोप है। पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों की पहचान की है। इनमें से दो को हिरासत में लिया गया है।
ग्रामीण एसपी हितीक वासले ने बताया कि महू स्थित इन्फ्रेंट्री स्कूल में सेना के दो अधिकारी ट्रेनिंग के लिए यूपी से आए हुए हैं। दोनों अपनी महिला मित्र के साथ रात को घूमने निकले थे। इंदौर से करीब 50 किलोमीटर दूर ऐतिहासिक जाम गेट के पास बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया। पीड़ित अधिकारियों का दावा है कि उनकी एक मित्र को गन पॉइंट पर रखकर गैंगरेप किया गया। सेना के अफसरों को मामूली चोटें आई हैं।
शिकायत के मुताबिक, एक लेफ्टिनेंट ने बताया कि वे रात को कार से महू-मंडलेश्वर रोड पर जाम गेट के पास अहिल्या गेट गए थे। यहां रात करीब 2:30 बजे तक दोनों अपनी फ्रेंड के साथ पार्टी कर रहे थे। एक अधिकारी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कार में थे, जबकि दूसरे अपनी मित्र के साथ पास में ही दूसरी पर। तभी कार के पास 6-7 बदमाश आ धमके। उन्होंने दोनों को बाहर निकलवाया। उनके बीच झड़प होने लगी तो आवाज सुनकर दूसरे अधिकारी भी अपनी मित्र के साथ आ गए।
शिकायत के मुताबिक हमलावरों ने कार में मिले ऑफिसर और उनकी फ्रेंड को बंदूक की नोंक पर बंधक बना लिया। उन्होंने दूसरे अधिकारी को 10 लाख रुपए फिरौती का इंतजाम करने को कहा। अधिकारी ने अपनी मित्र के साथ कुछ दूर जाकर अपने कमांडिंग ऑफिसर को फोन मिलाया और घटना की जानकारी दी। कमांडिंग ऑफिसर ने पुलिस को जानकारी दी।
इस बीच बंधक बनाई गई महिला के साथ गैंगरेप भी किया गया। घटना स्थल पर जब तक पुलिस पहुंची, आरोपी जंगल की तरफ भाग चुके थे। पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर दो आरोपियों को जंगल से पकड़ लिया। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। सुबह महू के सिविल हॉस्पिटल में पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया गया। बडगोंडा पुलिस थाने में बीएनएस की धारा 70 (गैंगरेप), 310-2 (डकैती), 308-2 (फिरौती मांगने) समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story