भारत

सेना के जवानों ने दो लड़कियों को बचाया, नदी में गिरीं

jantaserishta.com
30 April 2022 10:34 AM IST
सेना के जवानों ने दो लड़कियों को बचाया, नदी में गिरीं
x

ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग कर रही 2 लड़कियों को भारतीय सेना के जवानों ने डूबने से बचा लिया. दोनों लड़कियां अपने रॉफ्ट से नदी में गिर गई थीं और पानी के तेज बहाव के साथ बहने लगी थीं. अब इस पूरे रेस्क्यू का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

दरअसल, धार्मिक और पर्यटन नगरी ऋषिकेश के फूल चट्टी के पास राफ्टिंग कर रही लड़कियां अपनी नाव से नदी में गिर गई थीं. नदी का तेज बहाव उन्हें अपने साथ बहाकर ले जाने लगा और दोनों गहरे पानी में हाथ पैर चलाने के बावजूद किनारा नहीं पकड़ पा रही थीं. इसी दौरान नदी किनारे मौजूद इंडियन अर्मी के जवानों ने तत्परता दिखाई और पानी में कूदकर उन्हें बचा लिया.
भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया, 'आर्मी की राफ्टिंग टीम के एक सदस्य ने आज ऋषिकेश के फूल चट्टी में दो लड़कियों को नदी में डूबने से बचाया. ये लड़कियां एक नाव से पानी की तेज धार में गिर गई थीं और अगर समय पर नहीं बचाई जातीं तो डूब जातीं.'
अब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो देखने से साफ पता चलता है कि तेज धार में बहती हुई लड़कियों को बचाने के लिए सेना के जवान देवदूत बनकर आए. अगर उन्होंने फुरती नहीं दिखाई होती तो दोनों लड़कियों का बचना मुश्किल था.
इससे पहले मंगलवार को ही ऋषिकेश में गंगा नदी में नहाते समय दिल्ली का एक पर्यटक डूब गया था. जिसकी पहचान पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी निवासी अंकुश जोस के रूप में हुई थी. एसडीआरएफ के गोताखोरों ने कई घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और 25 फुट गहरे पानी में चट्टानों के बीच फंसे शव को निकाला.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story