भारत
सांड के हमले में सेना के जवान की मौत, पत्नी और 2 बच्चे गंभीर
jantaserishta.com
30 May 2023 11:03 AM IST

x
DEMO PIC
दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए रविवार को छुट्टी पर आए थे।
अमरोहा/पीलीभीत (उप्र) (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में बावनखेड़ी गांव के पास हसनपुर अतरसी मार्ग पर एक आवारा सांड ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इससे वाहन पर सवार सेना के एक जवान की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार को हुई। 28 वर्षीय सिपाही अंकित कुमार पंजाब के फिरोजपुर में 507 एएससी बटालियन में तैनात थे। वह मंगलवार को एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए रविवार को छुट्टी पर अमरोहा आए थे।
पुलिस ने कहा कि सांड की सींग पेट में घुसने से कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सोनम (25) और उनके दो बच्चे भी घायल हो गए। हसनपुर के एसएचओ सुशील वर्मा ने कहा, 'हम सांड को पकड़कर गौशाला भेज देंगे। कुमार एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते थे।'
पीलीभीत में ऐसी ही एक अन्य घटना में, 24 वर्षीय बंती लोधी नाम के एक व्यक्ति पर शहर के बाहरी इलाके में एक आवारा सांड ने उस समय हमला कर दिया जब वह अपने घर जा रहा था। बाद में उसकी भी मौत हो गई।
Tagsअमरोहाअमरोहा न्यूज़अमरोहा पुलिससांडसांड हमलासेना जवानamrohaamroha newsamroha policebullbull attackarmy jawan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





